भिवाड़ी में कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगी, कोई हताहत नहीं
जयपुर, शनिवार, 21 फरवरी 2026। राजस्थान के भिवाड़ी कस्बे में चैंपियन चौक के पास एक कबाड़ गोदाम में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग की चपेट में आए गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, लोहा और जल्दी आग पकड़ने वाला कबाड़ भरा था जिससे आग तेजी से फैल गई। अग्निशमन अधिकारी राजू खान ने कहा कि नियंत्रण कक्ष को सूचना मिलने पर करीब आधा दर्जन दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। उन्होंने कहा कि आग के बहुत तेज होने के कारण कर्मचारियों को इस पर काबू पाने में मुश्किल हुई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आस-पास के इलाकों को खाली करा दिया और इलाके में यातायात भी प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। इससे कुछ दिन पहले, भिवाड़ी में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लगने की घटना हुई थी।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
