राजस्थान में अगले सप्ताह शुष्क मौसम रहने का अनुमान
जयपुर, रविवार, 22 फरवरी 2026। राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अगले सप्ताह मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटों के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने बताया कि शनिवार सुबह फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम था। ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। जयपुर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Similar Post
-
राजस्थान विधानसभा परिसर में बम होने की सूचना अफवाह निकली: पुलिस
जयपुर, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। राजस्थान विधानसभा को शुक्रवार ...
-
मुथा बने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जोधपुर जिला अध्यक्ष
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), सोमवार, 20 अप्रैल 2026। अखिल भारतीय पत्रक ...
-
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग लगी
जयपुर, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। राजस्थान में बालोतरा जिले की पचप ...
