बीड में बेमौसम बारिश होने एवं आंधी चलने से फसलें हुईं नष्ट
बीड, मंगलवार, 24 फरवरी 2026। महाराष्ट्र में बीड जिले के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने खड़ी फसलों एवं बागों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को परली और अंबाजोगई तहसीलों में तेज हवाओं एवं आंधी के साथ अचानक भारी बारिश हुई, जिससे कटाई के लिए तैयार ज्वार, गेहूं और चना की फसलें नष्ट हो गईं। उन्होंने यह भी बताया कि आम और तरबूज के बागों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए, परली के विधायक धनंजय मुंडे ने जिलाधिकारी विवेक जॉनसन को तत्काल नुकसान का आकलन (पंचनामा) करने और सरकार को नुकसान की रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कटाई के लिए तैयार फसलें नष्ट हो गईं, इसलिए किसान संकट में हैं। अधिकारियों ने कहा कि परली और अंबाजोगाई तहसीलों के कई गांव प्रभावित हुए हैं।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
