छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी
बिलासपुर, बुधवार, 25 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद परिसर की तलाशी ली गई, लेकिन वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पूर्वाह्न् 11 बजकर 50 मिनट पर उच्च न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके तत्काल बाद पुलिस दल को बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ते के साथ मौके के लिए रवाना किया गया और एहतियात के तौर पर न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने न्यायालय परिसर की तलाशी ली, लेकिन वहां कोई संदिग्ध वस्तु, बम, विस्फोटक या कोई खतरनाक सामग्री नहीं मिली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले 28 जनवरी को राजनांदगांव, अंबिकापुर (सरगुजा ज़िले का मुख्यालय) और जगदलपुर (बस्तर ज़िले का मुख्यालय) की ज़िला अदालतों को उनकी आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने परिसरों की तलाशी ली थी।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
