चलती कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं
जयपुर, बुधवार, 25 फरवरी 2026। जयपुर में गांधी सर्किल के पास मंगलवार रात एक चलती कार में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि सीएनजी से चलने वाली इस कार का उपयोग टैक्सी के रूप में किया जा रहा था। चालक अमित धाबस वाहन की सर्विसिंग करवाकर लौट रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि कार से धुआं निकल रहा है। उन्होंने तुरंत कार रोक दी और बाहर निकल आए। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। बाद में जली हुई कार को हटाकर यातायात बहाल किया गया।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
