जम्मू कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके
जम्मू, रविवार, 01 मार्च 2026। जम्मू कश्मीर के पर्वतीय जिले डोडा में शनिवार देर रात को 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से कहीं भी किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके देर रात एक बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए। अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से पांच किलोमीटर नीचे 33.08 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.17 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
