अरिजीत सिंह का नया गाना 'रैना' रिलीज
गायक अरिजीत सिंह ने पार्श्व गायन से संन्यास लेने के बाद अपना पहला नया गाना 'रैना' रिलीज किया है। 'चन्ना मेरेया', 'अगर तुम साथ हो', 'राबता', 'केसरिया' जैसे गानों के लिए मशहूर सिंह ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की। गाने का संगीत शेखर रवजियानी ने तैयार किया है जबकि इसके बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं। अरिजीत ने कैप्शन में लिखा, " 'रैना' अब रिलीज हो चुका है और आपका है। इसे सुनें, गहराई से महसूस करें। गाने का आधिकारिक वीडियो 'गरुडाम्यूजिक' यूट्यूब चैनल पर देखें।" इसी के साथ उन्होंने संगीतकार शेखर रवजियानी, गीतकार प्रिया सरैया और अपनी पूरी टीम को इसके साथ टैग किया। इससे पहले इसी साल सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए पार्श्व गायन से संन्यास लेने की घोषणा की थी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
