भाजपा महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए तावड़े व आठवले समेत चार उम्मीदवारों की घोषणा की
मुंबई, बुधवार, 04 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र से आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बुधवार को चार उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री विनोद तावड़े शामिल हैं। आठवले और तावड़े के अलावा पार्टी ने माया चिंतामन इवनेट और रामराव वाडकुटे को भी द्विवार्षिक चुनाव के लिए मैदान में उतारा है। महाराष्ट्र से राज्यसभा की सात सीटें अप्रैल में रिक्त होने वाली हैं। 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 से अधिक विधायकों के साथ, भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन अपने चारों उम्मीदवारों को जिताने की स्थिति में है।
इस वर्ष महाराष्ट्र से राज्यसभा के जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार, आरपीआई (ए) के प्रमुख आठवले, राकांपा (एसपी) की फौजिया खान, रजनी पाटिल (कांग्रेस), शिवसेना (उबाठा) की प्रियंका चतुर्वेदी और भाजपा नेता धनंजय पाटिल और भगवत कराड शामिल हैं। मतदान 16 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच होगा और मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे शुरू होगी।
Similar Post
-
अहमदाबाद पुलिस ने देश में अवैध रूप से रह रहे 166 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा
अहमदाबाद, बुधवार, 03 जून 2026। गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने लगभग 3 ...
-
एसआईआर का इस्तेमाल वंचित भारतीयों का एक स्थाई वर्ग बनाने के लिए किया जाएगा : ओवैसी
हैदराबाद, बुधवार, 03 जून 2026। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस ...
-
केरल के 12 जिलों में हृदयाघात इकाइयां बनेंगी तथा सभी जिला अस्पतालों में पुनर्वास केंद्र शुरू हुए:मंत्री
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 03 जून 2026। केरल के स्वास्थ्य मंत्री के ...
