केरल में सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी के घर से 1.2 किलोग्राम गांजा और भांग के 10 पौधे बरामद
अलप्पुझा (केरल), बुधवार, 04 मार्च 2026। अलाप्पुझा में सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी को उसके घर से कथित तौर पर 1.2 किलोग्राम गांजा और भांग के 10 पौधे जब्त किए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान बिनु वी. विलियम (37) के तौर पर की गई है जो मरारिकुलम दक्षिण पंचायत का निवासी हैं। विलियम को मंगलवार को पूमकावु क्षेत्र स्थित उसके आवास पर तलाशी के दौरान पकड़ा गया। आबकारी प्रवर्तन और मादक पदार्थ रोधी विशेष दस्ते की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर सर्कल निरीक्षक ए. सेबेस्टियन के नेतृत्व में एक तलाशी अभियान चलाया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''आरोपी ने 15 साल की सेवा के बाद नौसेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। हमारी जानकारी के अनुसार, वह सेवा के दौरान भी नशीले पदार्थों का सेवन करता था और सेवानिवृत्ति के बाद भी ऐसा करता रहा।'' अधिकारी ने यह भी कहा कि विलियम बेंगलुरु से नशीले पदार्थ लाता था। जांच के दौरान टीम ने घर के अंदर छिपाकर रखा 1.2 किलोग्राम गांजा और परिसर में उगाए गए गांजे के 10 पौधे बरामद किए। इसके बाद विलियम को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के खिलाफ स्वापक ओषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
नासिक कुंभ मेला: श्रद्धालुओं को उपयोगी जानकारी, आपातकालीन सहायता देने के लिए नि:शुल्क ऐप विकसित
मुंबई, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र में होने वाले 'नासिक-त् ...
-
बिहार के मुख्यमंत्री 'ओछी राजनीति' कर रहे हैं : तेजस्वी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी ...
-
बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा ‘डीम्ड क्लीयरेंस’ : सम्राट चौधरी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। बिहार सरकार ने राज्य में निवेश और औद् ...
