राहुल ने ईरान में हो रही घटनाओं को लेकर मोदी की चुप्पी पर जताई हैरानी

img

नई दिल्ली, गुरुवार, 05 मार्च 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी-इजरायली हमले के कारण ईरान में हो रही घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी पर हैरानी जताई है। गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज दुनिया एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुकी है और आगे और भी कठिन परिस्थितियाँ हैं। उन्होंने लिखा कि भारत की तेल आपूर्ति खतरे में है, क्योंकि हमारे आयात का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। एलपीजी और एलएनजी के लिए स्थिति और भी खराब है। गांधी ने सारे माहौल के बीच श्री मोदी की चुप्पी पर कहा, "यह संघर्ष हमारे पड़ोस तक पहुँच गया है, हिंद महासागर में एक ईरानी युद्धपोत डूब गया है। फिर भी प्रधानमंत्री ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। ऐसे समय में हमें एक स्थिर नेतृत्व की आवश्यकता है। इसके विपरीत, भारत के पास एक समझौतावादी प्रधानमंत्री है जिसने हमारी रणनीतिक स्वायत्तता को त्याग दिया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement