नागौर और मेड़ता जिला अदालत को मिली बम से उड़ाने की धमकी
जयपुर, गुरुवार, 05 मार्च 2026। राजस्थान में नागौर और मेड़ता जिला अदालत को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोतवाली के थानाधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद पुलिस टीम और सुरक्षा एजेंसियां नागौर जिला अदालत पहुंची तथा एहतियात के तौर पर पूरा परिसर खाली करवाकर तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। थानाधिकारी ने बताया कि नागौर और मेड़ता जिला अदालत को बृहस्पतिवार सुबह ई—मेल आया, जिसमें लिखा था कि दोपहर दो बजे अदालत परिसर में 14 साइनाइड बम धमाके होंगे। उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे तक सभी लोगों को अदालत परिसर से बाहर निकाल लिया गया।
उन्होंने बताया कि ई-मेल में दावा किया गया था कि इन 14 बम को लगाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। बार संघ अध्यक्ष डॉ. पवन श्रीमाली ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ताओं ने सामूहिक निर्णय लेकर बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य स्थगित कर दिया। उन्होंने परिवादियों को भी सूचित कर दिया कि बृहस्पतिवार को पेशियां नहीं होंगी। थानाधिकारी के अनुसार पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने और पूरे मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
राहुल की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे की मांग
जयपुर, बुधवार, 22 जुलाई 2026। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग ...
-
भारतीय पुलिस सेवा में नव पदोन्नत अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से सोम ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने किया ‘साइबर सुरक्षा अभियान’ पोस्टर का विमोचन
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवा ...
