खाद्य सुरक्षा पोर्टल के माध्यम से पात्र लाभार्थी जुड़वा सकते हैं नाम - जल संसाधन मंत्री
जयपुर, गुरुवार, 05 मार्च 2026। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के नाम जोड़ने के लिए वर्तमान में पोर्टल खुला है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी आवेदन कर खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वा सकता है। रावत प्रश्नकाल में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री की ओर से सदस्य श्री रफीक खान द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि जयपुर शहर में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 26 फरवरी 2026 तक कुल 1,36,977 राशन कार्डधारी पंजीकृत हैं। राज्य सरकार द्वारा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य के साथ चलाए गए गिव अप अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा योजना के सक्षम लाभार्थियों ने अपने नाम हटवाए हैं।
मंत्री श्री रावत ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना के चयनित लाभार्थियों को तीन माह में ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले लाभार्थियों के नाम खाद्य सुरक्षा योजना से हटे हैं। इससे पहले विधायक श्री खान के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जल संसाधन मंत्री ने बताया कि जयपुर शहर में एक फरवरी 2024 से 26 फरवरी 2026 तक खाद्य सुरक्षा योजना में 84,574 नाम जोड़े गये हैं तथा 1,27,286 नाम हटाये गये हैंI उन्होंने विधानसभा क्षेत्रवार संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा I
Similar Post
-
राहुल की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे की मांग
जयपुर, बुधवार, 22 जुलाई 2026। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग ...
-
भारतीय पुलिस सेवा में नव पदोन्नत अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से सोम ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने किया ‘साइबर सुरक्षा अभियान’ पोस्टर का विमोचन
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवा ...
