पूर्व यूजीसी प्रमुख जगदीश कुमार आईआईएम कलकत्ता के शासी मंडल के अध्यक्ष नियुक्त
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 मार्च 2026। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के पूर्व प्रमुख एम जगदीश कुमार को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), कलकत्ता के शासी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद कुमार को चार वर्ष की अवधि के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''आईआईएम कलकत्ता के शासी मंडल के अध्यक्ष के रूप में कुमार का कार्यकाल चार वर्ष पूरे होने तक या 70 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) रहेगा।''
कुमार इससे पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली में प्रोफेसर रह चुके हैं। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए हाल में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। आईआईएम में शासी मंडल सर्वोच्च निकाय होता है जो रणनीतिक दिशा, नीति निर्धारण और वित्तीय मंजूरी के लिए जिम्मेदार होता है। उद्योग जगत के नेताओं, प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और सरकारी प्रतिनिधियों से मिलकर बना यह निकाय शैक्षणिक उत्कृष्टता और परिचालन स्वायत्तता सुनिश्चित करने में शीर्ष प्रबंधन संस्थानों को मार्गदर्शन देता है।
Similar Post
-
सूरत में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से चार लोगों की मौत
सूरत, रविवार, 07 जून 2026। गुजरात के सूरत शहर में एक आभूषण निर्मा ...
-
छत्तीसगढ़: तस्करी करके महाराष्ट्र ले जाई जा रही 50 लाख रुपये की शराब जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार
मानपुर (छत्तीसगढ़), रविवार, 07 जून 2026। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानप ...
-
जम्मू कश्मीर के पुंछ में आग लगने से कई दुकानें खाक
जम्मू, रविवार, 07 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार ...
