दीया मिर्जा ने अनुभव सिन्हा की 'अस्सी' की प्रशंसा की

img

अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म 'अस्सी' की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह "वहां जाते हैं जहां कोई और नहीं जाता"। मिर्जा ने 'अस्सी' को "हमारे समय की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक" बताया है। गत 20 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म 'अस्सी' में कानी कुसरुति ने बलात्कार पीड़िता की भूमिका निभाई है जबकि तापसी पन्नू ने उनकी वकील का किरदार निभाया है। यह फिल्म दिल्ली की एक महिला की कहानी है जो हिंसक यौन हमले के बाद न्याय पाने के लिए संघर्ष करती है। इसमें पुलिस व न्यायिक कार्यवाही के दौरान आने वाली बाधाओं को दिखाया गया है। मिर्जा ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, "शुक्रिया, अनुभव सिन्हा। वहां जाने के लिए जहां कोई और नहीं जाता। वह कहने के लिए जो कोई और कहने की हिम्मत नहीं करता।"

मिर्जा ने लिखा, '' 'अस्सी' हमारे समय की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। हर शब्द, हर ठहराव, हर ताल, एक अहसास पैदा करता है। हर एक प्रदर्शन शुद्ध सत्य है। 'अस्सी' की टीम के प्रति बहुत आभार।" फिल्म में मोहम्मद जीशान अयूब, कुमुद मिश्रा, रेवती, मनोज पाहवा, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। पन्नू और सिन्हा ने इस फिल्म में तीसरी बार एक साथ काम किया है। इससे पहले दोनों ने 'मुल्क' (2018) और 2020 में रिलीज हुई 'थप्पड़' में काम किया था। मिर्जा अगली बार सनी देओल के साथ 'इक्का' में नजर आएंगी। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement