भारत के उदय को रोका नहीं जा सकता : जयशंकर
नई दिल्ली, शनिवार, 07 मार्च 2026। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत का उदय ''रोका नहीं जा सकता'' और देश अपनी शक्तियों के आधार पर ही अपने विकास की दिशा तय करेगा। 'रायसीना डायलॉग' में जयशंकर की टिप्पणियां अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ के उस बयान के दो दिन बाद आईं, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका भारत को उसी प्रकार के आर्थिक लाभ प्रदान करने की गलती नहीं दोहराएगा, जो उसने चीन को दिए थे और जिसके कारण बीजिंग एक प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बन गया।
जयशंकर ने एक संवाद सत्र के दौरान कहा, ''आज जब हम देशों के उत्थान की बात करते हैं, तो देशों का उत्थान खुद उन्हीं देशों द्वारा निर्धारित होता है। भारत का उत्थान भी भारत द्वारा ही निर्धारित होगा।'' उन्होंने किसी देश का नाम लिए बिना कहा, ''यह हमारी ताकत से तय होगा, न कि दूसरों की गलतियों से।'' जयशंकर ने हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ''जो हमारे साथ काम करेंगे, उन्हें जाहिर तौर पर अधिक लाभ मिलेगा। मैं यह नहीं कह रहा कि भारत के विकास में कोई चुनौतियां नहीं हैं; चुनौतियां तो हैं। लेकिन भारत के विकास की दिशा बिल्कुल स्पष्ट है। एक तरह से, यह रुकने वाला नहीं है।''
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस ने सात अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोहों का भंडाफोड़ किया, 14 आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 06 जून 2026। दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली में म ...
-
केरल में भारी बारिश से जलभराव, पांच जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी
तिरुवनंतपुरम, शनिवार, 06 जून 2026। केरल के विभिन्न हिस्सों में ...
-
केरल के वायनाड में लगभग 150 छात्र बीमार, 38 अस्पताल में भर्ती
वायनाड (केरल), शनिवार, 06 जून 2026। उत्तरी केरल के वायनाड जिले के ...
