नीतीश कुमार जैसा ही होगा पलानीस्वामी का हाल :स्टालिन
चेन्नई, रविवार, 08 मार्च 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा देने पर मजबूर करने का आरोप लगाया है और कहा है कि इसके बाद उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गयाहै और आने वाले समय में अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी का भी वही हाल होगा। उल्लेखनीय है कि श्री पलानीस्वामी आगामी तमिलनाडु चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष श्री स्टालिन ने शनिवार रात मदुरै में एक सार्वजनिक बैठक दावा किया कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा श्री पलानीस्वामी की जगह किसी और को अन्नाद्रमुक का महासचिव बना सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अन्नाद्रमुक का 'खून चूसेगी'। उन्होंने कहा कि जैसा भाजपा ने श्री कुमार के साथ किया, वैसा ही श्री पलानीस्वमी के साथ होगा।
स्टालिन ने दावा किया कि अगर उन्होंने राजग के साथ चुनावी गठबंधन करने के भाजपा के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया होता, तो भगवा पार्टी ने कुछ समय पहले ही बदलाव की योजना बना ली होती। स्टालिन ने अपना वादा भी दोहराया कि एक बार जब उनके नेतृत्व वाली द्रविड़ मॉडल 2.0 सरकार सत्ता में वापस आ जाएगी और दूसरे कार्यकाल के लिए सरकार बनाएगी, तो महिलाओं को प्रति माह मिलने वाली 1,000 रुपये की मदद को बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया जाएगा। उन्होंने पन्नीरसेल्वम की तारीफ़ करते हुए कहा कि वे वफ़ादारी के लिए खड़े हैं, जबकि श्री पलानीस्वामी धोखे के लिए खड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने खुद को बचाने के लिए अन्नाद्रमुक को गिरवी रख दिया है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन आने वाले चुनावों में जीत हासिल करेगा और फिर से सरकार बनाएगा।
Similar Post
-
नासिक कुंभ मेला: श्रद्धालुओं को उपयोगी जानकारी, आपातकालीन सहायता देने के लिए नि:शुल्क ऐप विकसित
मुंबई, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र में होने वाले 'नासिक-त् ...
-
बिहार के मुख्यमंत्री 'ओछी राजनीति' कर रहे हैं : तेजस्वी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी ...
-
बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा ‘डीम्ड क्लीयरेंस’ : सम्राट चौधरी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। बिहार सरकार ने राज्य में निवेश और औद् ...
