एलपीजी के दाम बढ़ने के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
कोलकाता, रविवार, 08 मार्च 2026। तृणमूल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमत में वृद्धि के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया । विरोध मार्च कोलकाता के सुबोध मलिक चौराहे से शुरू हुआ, जिसमें राज्य की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, शशि पांजा, पार्टी सांसद माला रॉय और अन्य महिला नेताओं एवं पार्षदों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने काले कपड़े पहन रखे थे। शनिवार को घरेलू रसोई गैस की कीमत में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी वृद्धि की गई थी। साल में दूसरी बार यह वृद्धि हुई है।
तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एलपीजी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से परिवारों के लिए दैनिक खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। शशि पांजा ने कहा, "रसोई का प्रबंधन मुख्य रूप से महिलाएं करती हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले, रसोई गैस की कीमत लगभग ''1,000 प्रति सिलेंडर कर दी गई है। परिवार खाना कैसे पकाएंगे और अपने सदस्यों को भोजन कैसे देंगे?" उन्होंने कहा कि यह विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक कीमतों की बढ़ोतरी का फैसला वापस नहीं लिया जाता।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
