महिलाएं समाज की प्रगति की मजबूत नींव हैं: झारखंड मुख्यमंत्री
रांची, रविवार, 08 मार्च 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे समाज की प्रगति की एक मजबूत नींव हैं। मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की आधी आबादी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।" उन्होंने कहा, "हमारी माताएं और बहनें न केवल परिवार की शक्ति हैं,बल्कि समाज और राज्य की प्रगति की भी मजबूत नींव हैं। अपनी कड़ी मेहनत, साहस और दृढ़ संकल्प से वह हर क्षेत्र में नयी पहचान बना रही हैं। वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।" मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की महिलाएं हमेशा संघर्ष, आत्म-सम्मान और गरिमा की प्रतीक रही हैं। उन्होंने कहा, "राज्य सरकार उनके विकास, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि हमारी आधी आबादी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सके और अपने सपनों को साकार कर सके।"
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
