दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी बस में लोगों ने आग लगा दी
नई दिल्ली, सोमवार, 09 मार्च 2026। दिल्ली के नांगलोई में सोमवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस ने कथित रूप से एक पैदल यात्री को कुचल दिया जिससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने उसमें तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। भीड़ ने बस पर पथराव किया और अन्य वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि उसे पूर्वाह्न करीब 10 बजे एक डीटीसी बस में आग लगने की सूचना मिली। डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, "एक बस में आग लगी थी और कुछ अन्य वाहनों की खिड़कियां क्षतिग्रस्त पाई गईं। पूर्वाह्न 11 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।"
Similar Post
-
मुंबई के जीसीबी सेवा मंडल ने गणेश उत्सव के लिए 703 करोड़ रुपये का बीमा कराया
मुंबई, रविवार, 06 सितंबर 2026। मुंबई के जीसीबी सेवा मंडल ने आगाम ...
-
हवाई किराए में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव पर दिशानिर्देश के अनुरोध वाली याचिका पर सोमवार को होगी सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय सोमवार को उस ...
-
भारत-चीन रिश्तों में नई हलचल, सीमा विवाद सुलझाने की कोशिश तेज
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। भारत और चीन के बीच लंबे समय से ...
