बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस परिसर की जांच में जुटी
बेगूसराय/खगड़िया, सोमवार, 09 मार्च 2026। बिहार के बेगूसराय सिविल कोर्ट को सोमवार को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद अदालत परिसर के भीतर और बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में बताया, "सोमवार सुबह अदालत प्रशासन को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम अदालत परिसर की जांच कर रही है।" उन्होंने बताया कि अदालत परिसर की पूरी तरह जांच कर ली गयी है। एसपी ने कहा, "अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। फिर भी एहतियात के तौर पर पूरे अदालत परिसर की गहन जांच की जा रही है।" इस बीच खगड़िया के एसपी ने बताया कि वहां के सिविल कोर्ट में पुलिस द्वारा सुरक्षा अभ्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "खगड़िया सिविल कोर्ट को कोई बम की धमकी नहीं मिली है, लेकिन अन्य जगहों पर ई-मेल से धमकी मिलने की खबरों के मद्देनजर एहतियात के तौर पर अदालत परिसर में सुरक्षा जांच और अभ्यास किया जा रहा है।"
Similar Post
-
मुंबई के जीसीबी सेवा मंडल ने गणेश उत्सव के लिए 703 करोड़ रुपये का बीमा कराया
मुंबई, रविवार, 06 सितंबर 2026। मुंबई के जीसीबी सेवा मंडल ने आगाम ...
-
हवाई किराए में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव पर दिशानिर्देश के अनुरोध वाली याचिका पर सोमवार को होगी सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय सोमवार को उस ...
-
भारत-चीन रिश्तों में नई हलचल, सीमा विवाद सुलझाने की कोशिश तेज
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। भारत और चीन के बीच लंबे समय से ...
