हंगामे के कारण लोकसभा में प्रश्नकाल बाधित
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 मार्च 2026। लोकसभा में बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्षी दलों के सदस्यों के लगातार हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका और पीठासीन अधिकारी संध्या राय को सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू किया विपक्षी दलों के सदस्य हंगामा करने लगे। सदस्य हंगामा और नारेबाजी करते हुए सदन के बीचों बीच आ गए। पीठासीन अधिकारी ने हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल जारी रखा। इस बीच कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई सदस्यों के सवालों के जवाब भी दिए। बाद में हंगामा तेज हो गया और कुछ सुनाई नहीं दिया तो पीठासीन अधिकारी ने हंगामा कर रहे सभी सदस्यों को शांत रहने और अपने स्थान पर जाने का आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें जनता ने अपनी समस्याओं का समाधान करने के लिए चुनकर भेजा है। उनका कहना था कि कृषि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रश्न हो रहे हैं इसलिए सदस्यों को सुनने चाहिए लेकिन सदस्य हंगामा करते रहे तो उन्होंने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।
Similar Post
-
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री कृष्णनकुट्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
पलक्कड़ (केरल), सोमवार, 13 अप्रैल 2026। कांग्रेस और उसकी युवा इका ...
-
दिल्ली : द्वारका की रिहायशी इमारत में आग लगी, तीन लोगों को निकाला गया
नई दिल्ली, सोमवार, 13 अप्रैल 2026। दिल्ली में द्वारका के सेक्टर ...
-
दिल्ली विधानसभा को मिली बम की धमकी
नई दिल्ली, सोमवार, 13 अप्रैल 2026। दिल्ली विधानसभा को सोमवार को ...
