मैं कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं: अभिनेत्री जीनत अमान

img

अभिनेत्री जीनत अमान का कहना है कि वह कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं। उन्होंने बताया कि जल्द ही फिल्मकारों को भी यह समझ आ गया था कि उनसे कठिन नृत्य कराने के बजाय उन्हें अपने सहज अंदाज में थिरकने के लिए छोड़ देना ही बेहतर है  जीनत अमान ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी 1979 की फिल्म 'द ग्रेट गैम्बलर' के गाने 'ओ दीवानों दिल संभालो' का एक वीडियो क्लिप साझा किया।

जीनत अमान ने कहा, "जैसा कि मैंने पहले भी जिक्र किया है कि मैं कभी भी बहुत अच्छी नर्तकी नहीं रही क्योंकि उस समय की अधिकांश अभिनेत्रियों की तरह मैंने नृत्य का कभी कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया था।" अभिनेत्री ने लिखा, "इसके बावजूद, मैं ताल पर थिरकना जानती थी। कई निर्देशकों को भी यह समझ आ गया था कि मुझ पर कठिन नृत्य कराने का बोझ डालकर परेशान होने के बजाय मुझे मेरे अपने ही सहज अंदाज में थिरकने के लिए छोड़ देना कहीं बेहतर है।" उन्होंने आशा भोसले द्वारा गाए गए इस गीत को अपना सबसे पसंदीदा गाना बताया।

उन्होंने लिखा, " 'द ग्रेट गैम्बलर' का एक और हिट! फिल्म का सबसे प्रिय गीत था, जिसे दर्शकों ने दिल खोलकर सराहा। इस गाने में कोई रोमांस नहीं है बल्कि ये एक ऐसी महिला के आत्मविश्वास और बेबाकी को दिखाता है जिसे इस बात का अच्छी तरह अहसास है कि उसके चाहने वाले बहुत हैं।"शक्ति सामंत के निर्देशन में बनी इस फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार दिवंगत आर. डी. बर्मन ने तैयार किया था। फिल्म की कहानी बच्चन की दोहरी भूमिका, जय और विजय के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं, अमान शबनम के किरदार में नजर आई जिन्हें जय से प्रेम हो जाता है इस फिल्म में नीतू सिंह, प्रेम चोपड़ा, उत्पल दत्त, मदन पुरी , हेलेन सहित अन्य कलाकार भी थे।
 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement