मणिपुर में लोगों ने प्रदर्शन कर जनगणना से पहले अवैध प्रवासियों की पहचान करने की मांग की
इंफाल, मंगलवार, 10 मार्च 2026। मणिपुर में बुधवार को महिलाओं समेत सैकड़ों लोगों ने जनगणना से पहले राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) या किसी अन्य प्रक्रिया के माध्यम से अवैध प्रवासियों की पहचान करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तब झड़प हुई, जब प्रदर्शनकारियों ने देश के सबसे बड़े महिला-संचालित बाजारों में से एक ख्वैरंबंद मार्केट के बाहर मार्च करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
उन्होंने बताया कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान तीन महिलाओं को मामूली चोटें आईं। विरोध मार्च के दौरान, प्रदर्शनकारियों ने 'बाहरी लोगों की पहचान करो' लिखे हुए पोस्टर पकड़े हुए थे और 'एनआरसी नहीं, जनगणना नहीं' जैसे नारे लगा रहे थे। एक अन्य घटनाक्रम में, 'कैंपेन फोर जस्ट एंड फेयर डीलिमिटेशन' के स्वयंसेवियों ने इंफाल पश्चिम जिले के तक्येल स्थित राज्य प्रशिक्षण अकादमी के कार्यालय के द्वार पर ताला लगा दिया। उन्होंने दावा किया कि अकादमी कार्यालय में जनगणना संबंधी प्रशिक्षण जारी था। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जनगणना होने से पहले विस्थापित व्यक्तियों को उनके घरों में वापस भेजा जाना चाहिए।
Similar Post
-
किसान आईडी डेटा की सुरक्षा को लेकर चिंता, सरकार ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
मुंबई, मंगलवार, 10 मार्च 2026। महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार क ...
-
ओडिशा सरकार चार और जिलों में चावल एटीएम खोलेगी: मंत्री
भुवनेश्वर, मंगलवार, 10 मार्च 2026। ओडिशा सरकार जल्द ही झारसुगुड ...
-
छत्तीसगढ़ में 3.95 करोड़ रुपये के इनाम वाले 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
जगदलपुर (छत्तीसगढ़), मंगलवार, 10 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के बस्तर ...
