‘भूत बंगला’ का टीजर हुआ रिलीज
अक्षय कुमार एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी के अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। साल 2007 में आई ''भूल भुलैया'' की सफलता के बाद अभिनेता अब नई फिल्म ''भूत बंगला'' लेकर आ रहे हैं। निर्देशक प्रियदर्शन की इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। जारी टीजर में अक्षय कुमार अपने पुराने कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में हास्य, डर और अजीबोगरीब घटनाओं का मिश्रण देखने को मिलता है, जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ रोमांचित भी करता है। हालांकि टीजर में डरावने पहलुओं को पूरी तरह उजागर नहीं किया गया है, लेकिन इससे फिल्म को लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ गई है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, राजेश शर्मा, मिथिला पालेकर और असरानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सभी कलाकारों ने फिल्म में कॉमेडी और डर के तत्व को और मजबूत बनाया है। भूत बंगला का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर किया है। टीजर के बाद से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है और इसे एक फुल एंटरटेनर बताया जा रहा है।
Similar Post
-
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनु-मान' के मेकर्स ने शनिवार को 'हनुमान 2 - द राइ ...
-
भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड की हॉलीवुड में दस्तक
भारतीय फिल्म निर्माता विनोद भानुशाली की कंपनी भानुशाली स्टूडियोज ...
-
अनन्या पांडे स्टारर ‘कॉल मी बे’ सीजन 2 की रिलीज डेट हुई तय
- प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर को होगा प्रीमियर
कॉलिन डी ...
