शशिकला ने नई पार्टी का नाम घोषित किया, कहा- आगामी चुनाव गठबंधन में लड़ेंगी
चेन्नई, शुक्रवार, 13 मार्च 2026। ऑल इंडिया अन्नाद्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से निष्कासित नेता वी. के. शशिकला ने अपनी नयी राजनीतिक पार्टी शुरू करने की घोषणा के कुछ हफ्तों बाद शुक्रवार को अपने संगठन के नाम की घोषणा की। उनके संगठन का नाम होगा- ''ऑल इंडिया पुराची थलाइवर मक्कल मुनेत्र कषगम।'' चौबीस फरवरी को, अन्नाद्रमुक की पूर्व प्रमुख दिवंगत जे. जयललिता की 74वीं जयंती के अवसर पर उनकी करीबी सहयोगी शशिकला ने रामनाथपुरम जिले के कमुथी में पार्टी के झंडे का अनावरण किया। शशिकला ने पत्रकारों से कहा कि नयी पार्टी का चुनाव चिह्न"नारियल का बाग" होगा, जो उस एकता का प्रतीक है, जिसके लिए वह हमेशा प्रयास करती रही हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ेगी।
Similar Post
-
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता में अवैध निर्माणों की सीबीआई जांच के आदेश दिए
कोलकाता, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोल ...
-
बैंक हड़ताल से मप्र में 7,000 शाखाओं में काम ठप, 5,500 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर: संगठन
इंदौर, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य स ...
-
एमसीडी सर्वेक्षण: दिल्ली में 1,355 में से सिर्फ तीन पीजी इमारत ‘असुरक्षित’
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्व ...
