अंडमान में 36 हजार करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किए गए
श्री विजयपुरम, शनिवार, 14 मार्च 2026। अंडमान और निकोबार पुलिस ने नौ महीने में चरणबद्ध तरीके से चलाए गए अभियान में लगभग 6,000 किलोग्राम मेथामफेटामीन (मादक पदार्थ) नष्ट किया है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 36,000 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह निपटान अभियान 26 जून, 2025 से शुरू होकर 12 मार्च, 2026 को पूरा हुआ। इसे देश में मादक पदार्थ नष्ट करने के अब तक के सबसे बड़े अभियानों में से एक माना जा रहा है।
इस सामग्री को पहले 23 नवंबर, 2024 को तटरक्षक बल ने जब्त किया था। द्वीपों के पास भारतीय जलक्षेत्र में म्यांमा के छह चालक दल वाले एक जहाज को रोका गया था और करीब 1,500 पैकेट में रखी हुई 6,000 किलोग्राम 'क्रिस्टलीय मेथामफेटामीन' (मादक पदार्थ) बरामद की गई थी। मेथामफेटामीन ('क्रेजी ड्रग') एक शक्तिशाली नशीला पदार्थ है और भारत में प्रतिबंधित है। इस संबंध में 26 नवंबर, 2024 को स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, विदेशी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Similar Post
-
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता में अवैध निर्माणों की सीबीआई जांच के आदेश दिए
कोलकाता, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोल ...
-
बैंक हड़ताल से मप्र में 7,000 शाखाओं में काम ठप, 5,500 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर: संगठन
इंदौर, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य स ...
-
एमसीडी सर्वेक्षण: दिल्ली में 1,355 में से सिर्फ तीन पीजी इमारत ‘असुरक्षित’
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्व ...
