आईओटी आधारित स्मार्ट तकनीक के उपयोग पर राजस्थान स्टेट गैस को राष्ट्रीय ‘डायमण्ड अवार्ड’

img

जयपुर, शनिवार, 14 मार्च 2026। राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड (आरएसजीएल) को स्मार्ट गैस वितरण के क्षेत्र में आईओटी आधारित तकनीक के प्रभावी उपयोग और नवाचार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘डायमण्ड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक श्री रणवीर सिंह ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय समारोह में इंडिया स्मार्ट ग्रीड फोरम द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। आरएसजीएल की ओर से यह पुरस्कार उपमहाप्रबंधक श्री विवेक श्रीवास्तव और श्री सी.पी. चौधरी ने प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि कंपनी को यह पुरस्कार सीएनजी मदर स्टेशन पर आईओटी आधारित स्मार्ट तकनीक के प्रभावी उपयोग और नवाचार के लिए दिया गया है। आरएसजीएल द्वारा उन्नत आईओटी तकनीक के माध्यम से सीएनजी स्टेशनों का संचालन रियल टाइम निगरानी प्रणाली के आधार पर किया जा रहा है। इससे डेटा एकीकरण, स्वचालित प्रबंधन, डिस्पेंसर और कंप्रेसर संचालन, परिचालन डेटा की मॉनिटरिंग, ट्रैकिंग और शेड्यूलिंग जैसी गतिविधियां एकीकृत आईओटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित हो रही हैं।

उप महाप्रबंधक श्री विवेक श्रीवास्तव और श्री सी.पी. चौधरी ने बताया कि सीएनजी मदर स्टेशन के इस ऑटोमेशन से कार्य में पारदर्शिता और रियल टाइम मॉनिटरिंग व्यवस्था सुनिश्चित हुई है। इसके साथ ही मूल्य संशोधन प्रक्रिया भी अधिक सटीक और केंद्रीकृत तरीके से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल सीएनजी स्टेशनों के ऑटोमेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement