कोलकाता में टीएमसी-भाजपा समर्थकों के बीच हुई झड़प के मामले में नौ लोग गिरफ्तार
कोलकाता, रविवार, 15 मार्च 2026। कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली से पूर्व टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच हुई झड़प के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात चार लोगों को जबकि आज सुबह पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, "झड़पों के संबंध में अबतक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।" तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों के बीच शनिवार को मध्य कोलकाता में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री की रैली से लगभग आधा घंटा पहले झड़प हुई थीं। आरोप है कि इस दौरान गिरिश पार्क इलाके में पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा के आवास पर पत्थर फेंके गए। हिंसा रैली स्थल से लगभग पांच किलोमीटर दूर हुई जब भाजपा समर्थक प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होने जा रहे थे।
Similar Post
-
धनशोधन मामले में संज्ञान लेने के आदेश को रद्द करने की आईएएस अफसर की याचिका पर 15 सितंबर को सुनवाई
नई दिल्ली, शनिवार, 12 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय 15 सितंबर को आ ...
-
‘ब्रिक्स’ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर उत्तर प्रदेश के सोनौली में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी
महराजगंज, शनिवार, 12 सितंबर 2026। दिल्ली में ‘ब्रिक्स’ शिखर ...
-
मणिपुर में 154 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, म्यांमा का नागरिक पकड़ा गया
इंफाल, शनिवार, 12 सितंबर 2026। मणिपुर के चूडाचांदपुर जिले में 154 ...
