विजय सेतुपति ने एटली की फिल्ममेकिंग की तारीफ की
दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता विजय सेतुपति ने हाल ही में फिल्ममेकर एटली के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ में काम करने के अनुभव पर बात करते हुए बताया कि उन्हें उनकी कहानी कहने की शैली में सबसे ज्यादा क्या पसंद आया। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में प्रदर्शित इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म में शाहरूख खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे।इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ जबरदस्त सफलता हासिल की थी, बल्कि साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में भी शामिल रही थी।फिल्म में विजय सेतुपति ने खतरनाक विलेन काली गायकवाड़ का किरदार निभाया था, और उनके साथ नयनतारा और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दी थी। विजय सेतुपति ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान एटली के काम करने के तरीके की तारीफ करते हुए बताया कि उन्हें उनके साथ काम करना क्यों पसंद है।उन्होंने कहा, “मुझे एटली के फिल्म बनाने का तरीका बहुत पसंद है। उन्हें पता होता है कि किसी सीन या शॉट को कहाँ ऊंचाई देनी है और उसे किस तरह दिलचस्प बनाना है। और उन्हें अपने सीन्स को लेकर बहुत भरोसा होता है। इसलिए मुझे उनका काम करने का तरीका अच्छा लगता है। विजय सेतुपति ने यह भी खुलासा किया कि शाहरूख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलना भी इस फिल्म को करने की एक बड़ी वजह थी।
Similar Post
-
समीरा रेड्डी की ज़िंदगी का स्पेशल गेस्ट बना 'एलपीजी सिलेंडर'
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में देखने को मिल रहा ह ...
-
जान्ह्वी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्ह्वी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर युवा अ ...
-
विजय सेतुपति ने एटली की फिल्ममेकिंग की तारीफ की
दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता विजय सेतुपति ने हाल ही में फिल्ममेकर ए ...
