पालघर में दवा कंपनी में आग लगी; कोई हताहत नहीं
पालघर, मंगलवार, 17 मार्च 2026। महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित एक दवा कंपनी में मंगलवार सुबह आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि 'बोइसर इंडस्ट्रियल एस्टेट' स्थित दवा इकाई में आग सुबह करीब 8:30 बजे लगी। कदम ने बताया कि सूचना मिलते ही भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) और पालघर नगर परिषद से चार दमकल वाहन आग बुझाने के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है।
Similar Post
-
शिवराज सिंह चौहान गणपति बप्पा को घर लाए, मध्य प्रदेश में उत्सव की धूम
भोपाल, सोमवार, 14 सितंबर 2026। मध्य प्रदेश में गणेश चतुर्थी का उ ...
-
मुंबई यूनाइटेड सर्विसेज क्लब घोटाला: ईडी ने 13.44 करोड़ की 13 संपत्तियां कुर्क कीं
मुंबई, सोमवार, 14 सितंबर 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई क ...
-
'सेमीकॉन इंडिया 2026' का 17 सितंबर को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली, सोमवार, 14 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी&n ...
