महाराजा म्यूजिक का नया गाना ‘तेरे बिना क्या है जीना’ रिलीज
महाराजा म्यूजक़ि ने अपना नया रोमांटिक गाना तेरे बिना क्या है जीना रिलीज़ कर दिया है। इस गाने को अश्विन महाराज ने प्रस्तुत किया है और इसके निर्माता भी अश्विन महाराज हैं। इस गाने में टर्सी एम. फर्नांडिस और अक्षय सेठी नजऱ आ रहे हैं। गाने को शंकर दास ने अपनी आवाज़ दी है। इसका संगीत और बोल सतीश त्रिपाठी ने तैयार किए हैं, गाने में इलेक्ट्रिक, एकॉस्टिक और रिदम गिटार नील ने बजाया है। वीडियो का निर्देशन अश्विन महाराज ने किया है। आनंद भकुनी ने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है। गाने की सिनेमैटोग्राफी नवीन कुमार ने की है, जबकि एडिट और डीआई सगीर चुडेसरा ने किया है।यह गाना महाराजा म्यूजक़ि के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है।
Similar Post
-
तापसी पन्नू ने ‘गांधारी’ की ग्लोबल कामयाबी पर तोड़ी चुप्पी
तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ ने वैश्विक स्तर पर शानदा ...
