बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले निर्वाचन आयोग ने 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया
कोलकाता, बुधवार, 18 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 13 अधिकारियों का तबादला करने का आदेश दिया, जिसमें कई जिलाधिकारियों (डीएम) को नियुक्त किया गया है। इन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) के रूप में भी नामित किया गया है और उन्हें चुनाव पर्यवेक्षकों के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, जितिन यादव (कूच बिहार), संदीप घोष (जलपाईगुड़ी), विवेक कुमार (उत्तर दिनाजपुर), राजनवीर सिंह कपूर (मालदा) और आर अर्जुन (मुर्शिदाबाद) समेत अधिकारियों को जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम-सह-डीईओ) के रूप में तैनात किया गया है।
इसी तरह श्रीकांत पल्ली को नादिया का डीएम-सह-डीईओ, स्वेता अग्रवाल को पूर्वी बर्धमान, शिल्पा गोरिसरिया को उत्तर 24 परगना, अभिषेक कुमार तिवारी को दक्षिण 24 परगना, हरिशंकर पणिक्कर को दार्जिलिंग और टी बालासुब्रमण्यम को अलीपुरद्वार का डीएम-सह-डीईओ नियुक्त किया गया है। स्मिता पांडे को कोलकाता नगर निगम की नगर आयुक्त और कोलकाता उत्तर की डीईओ के रूप में तैनात किया गया है, जबकि रणधीर कुमार कोलकाता दक्षिण के डीईओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "ये अधिकारी स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इनमें से कई अधिकारी जिला स्तर पर चुनाव की तैयारियों और संचालन की बारीकी से निगरानी करने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में भी कार्य करेंगे।" आयोग ने कहा कि इन निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना है और अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट 19 मार्च को दोपहर तीन बजे तक प्रस्तुत की जानी चाहिए। इसमें यह भी निर्देश दिया गया कि स्थानांतरित किए गए अधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक चुनाव संबंधी किसी भी कार्य में तैनात नहीं किया जाना चाहिए।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
