केरल: पुलिस ने त्रिशूर में 100 से अधिक फरार दोषियों को पकड़ा
त्रिशूर (केरल), गुरुवार, 20 मार्च 2026। केरल के त्रिशूर में विभिन्न अदालतों द्वारा अलग-अलग अवधि की कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद वर्षों से फरार 100 से अधिक दोषियों को पुलिस ने पकड़ा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए लोगों में 2001, 2007 और 2009 के मामलों में सजा पाए दोषी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि ग्रामीण जिला पुलिस प्रमुख बी. कृष्णकुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान 'ऑपरेशन आयरन ग्रिप' में दोषियों को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए सभी अपराधियों को विभिन्न अदालतों में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों में वे भी शामिल हैं, जो दो दशकों से पुलिस से बचते आ रहे थे।
संबंधित अदालतों ने वर्ष 2001, 2007, 2009 व 2015 में त्रिशूर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराधों के कई मामलों और वर्ष 2000 से 2018 तक चेक बाउंस की घटनाओं में फरार हुए दोषियों की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किए थे। फरार आरोपियों को विशेष जांच टीमों ने विभिन्न थानाक्षेत्रों से गिरफ्तार किया और विभिन्न अदालतों के समक्ष पेश किया। कृष्णकुमार ने एक बयान में बताया कि समाज के शांतिपूर्ण माहौल को भंग करने वालों और कानून का उल्लंघन करके छिपने वालों के खिलाफ आने वाले दिनों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
