करण जौहर की ‘नजदीकियां’ में नजऱ आएंगे ताहा शाह बदुशा
बॉलीवुड अभिनेता ताहा शाह बदुशा फिल्मकार करण जौहर के नए प्रोजेक्ट नजदीकियां ने नजर आयेंगे। संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने के बाद से ताहा शाह बदुशा अपने करियर में लगातार मजबूती हासिल करते जा रहे हैं। संजय लीला भंसाली के बाद फिलहाल ताहा,करण जौहर के नए प्रोजेक्ट नज़दीकियां के साथ आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ परेश पाहुजा, आकांक्षा सिंह और निकिता दत्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
आधुनिक रिश्तों और गहरी भावनाओं पर आधारित यह कहानी दर्शकों को एक रिलेटेबल और दिलचस्प अनुभव देने का वादा करती है। ताहा ने कहा कि धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म गिप्पी का हिस्सा बनने से लेकर अब करण जौहर के साथ दोबारा काम करना, यह सच में एक फुल-सर्कल जर्नी जैसा लग रहा है। संजय लीला भंसाली सर के साथ काम करने के बाद मैं नज़दीकियां के जरिए एक बिल्कुल नए स्पेस को एक्सप्लोर करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं आभारी हूं और बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक इसे देखें। मजबूत क्रिएटिव सहयोग और अलग-अलग तरह के किरदारों के साथ, ताहा शाह बदुशा धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना रहे हैं और नज़दीकियां उनके इस उभरते सफर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार हैं।
Similar Post
-
आवारापन 2 के टीजऱ में दिखा दिशा पाटनी का नया अंदाज
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की आगामी फिल्म आवारापन 2 का टीजऱ रिलीज ...
-
ओरी ने दिखाई नीता अंबानी और ईशा अंबानी के वेनिस सेलिब्रेशन के पर्दे के पीछे की खास झलक
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर अपने खास हास्य अंदाज़ से स ...
-
मैसा के BTS फोटो ने बढ़ाया क्रेज
पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म मैसा की शूटिंग से जु ...
