दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में 2023 से फरार आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, शनिवार, 21 मार्च 2026। दिल्ली पुलिस ने हत्या के एक मामले में तीन साल से फरार इनामी आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अतनु हल्दर उर्फ अतुल हल्दर को गुजरात के गांधीनगर से गिरफ्तार किया गया जिस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि यह मामला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में सितंबर 2023 का है, जब लाठी, चाकू और अन्य धारदार हथियारों से लैस सात से आठ लोगों ने एक व्यक्ति पर उसके घर के पास हमला किया था।
घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि कथित हमलावरों में से छह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन हल्दर गिरफ्तारी से बचता रहा। लंबे समय तक फरार रहने के बाद अंततः अदालत ने उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि गांधीनगर में वह एक दुकान में सहायक के रूप में काम कर रहा था और वहीं से उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान, हल्दर ने हत्या में अपनी संलिप्तता कथित तौर पर स्वीकार की। उसने बताया कि घटना के बाद वह मुंबई भाग गया, फिर प्रयागराज और उसके बाद गुजरात चला गया।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
