मनोज सिन्हा ने जम्मू के कोल कंडोली मंदिर से वैष्णो देवी छड़ी यात्रा को रवाना किया
जम्मू, रविवार, 22 मार्च 2026। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को जम्मू शहर के बाहरी इलाके में कोल कंडोली मंदिर से 24वीं श्री माता वैष्णो देवी प्राचीन मार्ग पवित्र छड़ी यात्रा को रवाना किया। उपराज्यपाल सिन्हा ने नगरोटा स्थित मंदिर में छड़ी यात्रा की ‘प्रथम पूजा’ में भाग लिया। यह पूजा आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। सिन्हा ने मंदिर में मत्था टेका तथा सभी की शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की। उपराज्यपाल ने श्रद्धालुओं से बातचीत की और इस शुभ अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। पवित्र ज्योत लेकर छड़ी यात्रा पारंपरिक मार्ग पर आगे बढ़ी और बामियाल स्थित ओली माता मंदिर पहुंची।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
