चार साल बाद BTS बैंड की धमाकेदार वापसी

img

दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल आज किसी शहर जैसी नहीं, बल्कि संगीत के एक विशाल समंदर जैसी नजर आ रही है और यह मौका है जब दुनिया के सबसे लोकप्रिय बैंड बीटीएस के सातों सितारे करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद एक साथ शनिवार शाम को मंच पर कदम रख रहे हैं। सोल का ऐतिहासिक ग्वांगहामुन चौराहा उस ‘बैंगनी’ क्रांति (पर्पल रिवोल्यूशन) का गवाह बन रहा है, जिसने पूरी दुनिया को अपनी धुन पर नचाया है। आज सुबह से ही सोल की सड़कें ‘आर्मी’ (बीटीएस के प्रशंसक) से पटी पड़ी हैं।

अनुमान है कि आज रात होने वाले इस भव्य कॉन्सर्ट में 2,60,000 से अधिक प्रशंसक जुटने वाले हैं। सातों सदस्य—आरएम, जिन, सुगा, जे-होप, जिमिन, वी और जुंगकुक, अक्टूबर 2022 के बाद पहली बार एक साथ लाइव परफॉर्म करेंगे। यह केवल एक संगीत कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है, जिसे महसूस करने और बीटीएस के बेहद मशहूर बैंगनी रंग में खुद को सरोबार करने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग सियोल पहुंचे हैं।

कॉन्सर्ट की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका बैकड्रॉप 14वीं शताब्दी का शाही महल का दरवाजा है। एक तरफ सदियों पुराना इतिहास और दूसरी तरफ आधुनिक के-पॉप की जादुई दुनियायह नजारा किसी फिल्म जैसा प्रतीत हो रहा है। स्टेज की लाइटिंग और तकनीक ऐसी है मानो आसमान से तारे जमीन पर उतर आए हों।

बीते शुक्रवार की दोपहर को ही बैंड का बहुप्रतीक्षित नया एल्बम ‘अरिरंग’ रिलीज हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि इस एल्बम का नाम कोरिया के पारंपरिक लोक गीत पर आधारित है। आज रात के एक घंटे के सेट में बैंड इसी नए एल्बम के गीतों के साथ-साथ अपने पुराने चार्टबस्टर गानों पर भी परफॉर्म करेगा। संगीत विशेषज्ञों का मानना है कि ‘अरिरंग’ के माध्यम से बीटीएस ने अपनी जड़ों की ओर लौटने और वैश्विक संगीत परिदृश्य को एक नया मोड़ देने की कोशिश की है।

इतनी भारी भीड़ को संभालना सोल प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं और सार्वजनिक परिवहन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। शहर के होटल और कैफे ‘पर्पल’ थीम में रंगे हुए हैं। यहां तक कि कई प्रशंसक तो कॉन्सर्ट शुरू होने से 24 घंटे पहले ही अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए स्क्वायर के पास जमा हो गए थे।

बीटीएस का यह ‘कमबैक’ संगीत जगत के लिए एक बड़ी घटना है। सैन्य सेवा और व्यक्तिगत प्रोजेक्ट्स के कारण लंबे समय तक एक-दूसरे से दूर रहे इन कलाकारों ने साबित कर दिया है कि उनकी एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इस इवेंट से दक्षिण कोरिया के पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। आज सोल की हवाओं में केवल एक ही शोर है—’बोरहाए’ यानी आई पर्पल यू (मैं तुम्हें बैंगनी रंग में रंग दूं) । ग्वांगहामुन चौराहे की लाइटें जब जलेंगी और जब सातों सितारे एक साथ ‘अरिरंग’ की धुन छेड़ेंगे, तो वह पल इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement