लाल किला कार बम विस्फोट मामले में एनआईए ने की कश्मीर में नौ ठिकानों पर छापेमारी
श्रीनगर, सोमवार, 23 मार्च 2026। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली के लाल किले के पास पिछले साल 10 नवंबर को हुए कार बम विस्फोट मामले की जांच के तहत सोमवार को कश्मीर में नौ स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर, बारामुला, कुपवाड़ा और कुलगाम जिलों में उन व्यक्तियों से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ली गयी, जिन्हें विस्फोट के पीछे कथित 'आतंकी मॉड्यूल' से जुड़ा माना जा रहा है। इस विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गयी थी और 32 अन्य घायल हुए थे। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर के विभिन्न स्थानों पर नौ जगहों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, बारामुला जिले के रफियाबाद निवासी डॉ. बिलाल नसीर मल्ला के घर पर भी तलाशी ली गयी, जिसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। कुपवाड़ा जिले के लंगेट क्षेत्र में भी छापेमारी जारी है। इसके अलावा श्रीनगर के नौगाम इलाके और दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में भी कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। एनआईए इस मामले में अब तक कई डॉक्टरों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस विस्फोट का मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी हमले में ही मारा गया था। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 10 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी के लाल किले के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में विस्फोटकों से भरी कार में धमाका हुआ था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी थी और अन्य 32 घायल हो गए थे।
Similar Post
-
अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और आतिशी ने अंबाला जेल में बंद आप नेता दीपक सिंगला से भेंट की
अंबाला, मंगलवार, 09 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविं ...
-
कबाड़ गोदाम में आग लगी, कोई घायल नहीं
लातूर, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र के लातूर में कबाड़ के एक ...
-
झारखंड: ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
जामताड़ा/देवघर, मंगलवार, 09 जून 2026। झारखंड के जामताड़ा और देव ...
