पुडुचेरी: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार ने नौ अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया
पुडुचेरी, सोमवार, 23 मार्च 2026। पुडुचेरी के उपराज्यपाल ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नौ अप्रैल को परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पुडुचेरी प्रशासन के गृह विभाग द्वारा सोमवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों, स्थानीय निकायों, वाणिज्यिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में छुट्टी घोषित की गई है ताकि उनमें कार्यरत कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उपराज्यपाल ने सरकार के विभिन्न विभागों के दैनिक वेतनभोगियों के लिए नौ अप्रैल को सवैतनिक अवकाश की भी घोषणा की। केंद्र शासित प्रदेश में नौ अप्रैल को चुनाव होंगे।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
