दिल्ली: ‘आप’ विधायकों ने बजट सत्र का बहिष्कार करते हुए विस के बाहर अर्थी लेकर विरोध प्रदर्शन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 23 मार्च 2026। विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कार्यवाही का बहिष्कार किया और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतंत्र की ‘‘हत्या’’ करने का आरोप लगाते हुए अर्थी लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष की नेता आतिशी ने रविवार को कहा कि पिछले सत्र के दौरान सदन से निलंबित पार्टी के चार विधायकों का निलंबन यदि रद्द नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी के विधायक बजट सत्र का बहिष्कार करेंगे। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने अवरोधक लगाकर उन्हें रोक दिया। बाद में उन्होंने ‘‘अर्थी’’ लेकर विधानसभा के बाहर मार्च निकाला।
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आप के चार विधायकों – संजीव झा, जरनैल सिंह, सोम दत्त और कुलदीप कुमार – को उपराज्यपाल के अभिभाषण को बाधित करने के आरोप में इस साल जनवरी में निलंबित कर दिया था। सत्र स्थगित नहीं किया गया था, इसलिए उनका निलंबन अब भी जारी है। आतिशी ने कहा, ‘‘हमें दिल्ली की जनता ने चुना है और हम उनकी समस्याओं और मुद्दों को उठाते हैं, लेकिन भाजपा चाहती है कि हम अपनी आवाज न उठाएं।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें विधानसभा परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। आप विधायकों ने आरोप लगाया कि भाजपा खुलेआम लोकतंत्र की ‘‘हत्या’’ कर रही है और विपक्ष की आवाज दबा रही है।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
