कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने जोरहाट सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया

img

जोरहाट (असम), सोमवार, 23 मार्च 2026। कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने सोमवार को जोरहाट विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। गोगोई राज्य विधानसभा चुनाव में पहली बार किस्मत आजमा रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गोगोई ने जोरहाट स्टेडियम से रैली शुरू करने से पूर्व विभिन्न धार्मिक स्थलों का दौरा किया। लगभग तीन घंटे बाद इस रैली का समापन जिला आयुक्त कार्यालय पर हुआ। रैली में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। जोरहाट से सांसद गोगोई ने नजीर अली क्षेत्र स्थित अपने पैतृक आवास का भी दौरा किया और अपने पिता एवं असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की तस्वीर के समक्ष खड़े होकर प्रार्थना की तथा श्रद्धांजलि दी।

छवि

गोगोई का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मौजूदा विधायक हितेंद्रनाथ गोस्वामी से होगा। गोस्वामी इस सीट का पांच बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं-1991 से लगातार तीन बार असम गण परिषद (अगप) के उम्मीदवार के रूप में और 2016 से दो बार भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर। सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26 मार्च है। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान नौ अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को की जाएगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement