सिद्धांत चतुर्वेदी ने लैक्मे फैशन वीक में दिखाया दमदार स्वैग
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने लैक्मे फैशन वीक में उन्होंने अपनी वाइब के साथ एफर्टलेस स्वैग, कूल अंदाज़ और जबरदस्त स्टेज प्रेज़ेंस से अपने रैंप वॉक को एक यादगार पल में बदल दिया। सिद्धांत ने पूरे कॉन्फिडेंस और अपने बेफिक्र सिग्नेचर स्टाइल के साथ रैंप पर उतरते ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, लेकिन इस मोमेंट को खास बनाने वाली बात थी उनका अपने ही बनाए हुए ट्रैक पर वॉक करना, जिसने इस पूरे शो में एक पर्सनल और थोड़ा रेबेलियस टच जोड़ दिया। रैंप उस वक्त सिर्फ रैंप नहीं रहा, बल्कि उनका अपना स्टेज बन गया। हर कदम के साथ उन्होंने एटीट्यूड, रिदम और वो रॉ एनर्जी दिखाई, जो उन्हें भीड़ से अलग बनाती है। ये सिर्फ फैशन नहीं था, ये एक पूरी वाइब थी।
बोल्ड और कंटेम्पररी आउटफिट में नजर आए सिद्धांत ने सिर्फ स्टाइल ही नहीं, बल्कि अपनी प्रेज़ेंस भी शानदार तरीके से पेश की, एक ऐसी प्रेज़ेंस जो एफर्टलेस, कॉन्फिडेंट और पूरी तरह से कूल थी। गौरतलब है कि सिद्धांत चतुर्वेदी अपने दमदार एक्टिंग के साथ-साथ फैशन, म्यूजिक और परफॉर्मेंस की सीमाओं को लगातार तोड़ते जा रहे हैं, और लैक्मे फैशन वीक में उनके सदाबहार अंदाजऩे इस बात को साबित कर दिया है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
