अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी अफवाह निकली
जयपुर, बुधवार, 25 मार्च 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित जिला और सत्र न्यायालय परिसर में विस्फोटक होने की धमकी से बुधवार को अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा व प्रशासन के अधिकारियों ने परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, परिसर की तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारियों ने बताया कि अदालत परिसर को विस्फोट से उड़ाने की धमकी डाक से भेजे गए पत्र के जरिए मिली। इसके बाद जिला प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।जिला पुलिस अधीक्षक हरि शंकर ने कहा, ‘‘हमें अदालत परिसर में बम होने के संबंध में धमकी भरा पत्र मिला था। एहतियाती कदम के तौर पर पूरे परिसर को खाली करा लिया गया और सघन तलाशी ली गई।’’ उन्होंने बताया कि बीकानेर से बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। उन्होंने बताया कि टीम ने अदालत कक्ष, चैंबर और न्यायिक अधिकारियों के कार्यालय सहित पूरे परिसर की तलाशी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तलाशी अभियान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर अदालत परिसर में फिर से काम शुरू हुआ। पुलिस के अनुसार धमकी भरा पत्र कोलकाता से एक गलत पते का इस्तेमाल करके भेजा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
राहुल की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे की मांग
जयपुर, बुधवार, 22 जुलाई 2026। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग ...
-
भारतीय पुलिस सेवा में नव पदोन्नत अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से सोम ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने किया ‘साइबर सुरक्षा अभियान’ पोस्टर का विमोचन
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवा ...
