मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात
नई दिल्ली, बुधवार, 25 मार्च 2026। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बैठक की एक तस्वीर साझा की। इसमें कहा गया, ‘मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’ चार फरवरी को सिंह ने संघर्षग्रस्त राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच महीनों तक जारी जातीय हिंसा के बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के लगभग एक साल बाद सिंह ने राज्य की कमान संभाली है। एक अन्य पोस्ट में राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन अपनी पत्नी सबीहा हसनैन के साथ मुर्मू से मिलने गए। हसनैन ने 14 मार्च को बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
