नेहा धूपिया ने खारिज कीं शो ट्रेटर का हिस्सा बनने की अफवाहें
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने करण जौहर के रियलिटी शो ट्रेटर से जुड़े अपने नाम को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प और हल्का-फुल्का संदेश साझा किया, जिसमें लिखा था, न मैं ‘ट्रेटर’ हूं और न ही ‘मासूम’, मैं तो बस प्तडबल डेट में व्यस्त हूं। जल्द आ रहा है, इस तरह उन्होंने सभी अफवाहों को साफ कर दिया। हालांकि उनके इस संदेश ने लोगों के बीच नई उत्सुकता भी पैदा कर दी है।
कई लोगों का मानना है कि यह डबल डेट दरअसल उनके अपने आने वाले टॉक शो की ओर इशारा है, जो इंटरनेट मंच पर प्रसारित हो सकता है। पिछले कुछ दिनों में नेहा अपने पति अंगद बेदी के साथ कई चर्चित जोड़ों के साथ नजऱ आई हैं, जिनमें तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा, रिया चक्रवर्ती अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ, और रकुल प्रीत सिंह एवं जैकी भगनानी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह रही कि इन सभी ने डबल डेट का जिक्र किया। नेहा धूपिया के करीबी सूत्र ने बताया कि नेहा का यह संदेश एक स्मार्ट और हल्का तरीका है अफवाहों का जवाब देने का, साथ ही वह जिस नए काम पर काम कर रही हैं, उसके लिए उत्सुकता भी बढ़ा रहा है। ‘डबल डेट’ कोई संयोग नहीं है, हाल ही में उनके कई चर्चित जोड़ों के साथ दिखने में एक पैटर्न नजऱ आ रहा है। यह उनका अंदाज़ है बिना ज़्यादा बताए एक घोषणा करने का, और इसने लोगों के बीच चर्चा जरूर बढ़ा दी है।
Similar Post
-
आवारापन 2 के टीजऱ में दिखा दिशा पाटनी का नया अंदाज
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की आगामी फिल्म आवारापन 2 का टीजऱ रिलीज ...
-
ओरी ने दिखाई नीता अंबानी और ईशा अंबानी के वेनिस सेलिब्रेशन के पर्दे के पीछे की खास झलक
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर अपने खास हास्य अंदाज़ से स ...
-
मैसा के BTS फोटो ने बढ़ाया क्रेज
पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म मैसा की शूटिंग से जु ...
