गोवा में दो लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद, नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

img

पणजी, गुरुवार, 26 मार्च 2026। उत्तरी गोवा जिले में पुलिस ने 44 वर्षीय एक नाइजीरियाई नागरिक के पास से दो लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस व्यक्ति को इससे पहले 2017 में भी मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधीक्षक जीवबा दलवी ने संवाददाताओं को बताया कि अपराध शाखा की एक टीम ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर बुधवार तड़के बरदेज़ तालुका के सियोलिम गांव के कुंचेलिम में जाल बिछाया। उन्होंने बताया कि पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान जोसेफ इफेनी ओजोमेना के रूप में हुई है। अभियान के दौरान पुलिस ने उसके पास से 17.58 ग्राम एम्फ़ैटेमिन बरामद किया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये है।

अधिकारी ने बताया कि उसके पास से एक स्कूटर और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को 2017 में भी गोवा की मादक पदार्थ निरोधक शाखा ने नशीले पदार्थों से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि वह सात साल तक जेल में रहा और 2024 में रिहा होने के बाद उसे मापुसा के हिरासत केंद्र में रखा गया। बाद में दिसंबर 2025 में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उसे रिहा कर दिया गया।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement