नागबंधम की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी सिनेमाघरों में
अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी फिल्म नागबंधम 03 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म नागबंधम में विराट कर्ण, नाभा नतेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट फाइनल कर ली गयी है। नागबंधम 03 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तरह तैयार है। जो एक शानदार विजुअल और बेहतरीन सिनेमाई अनुभव का वादा करती है। मेकर्स लगातार फिल्म के दिलचस्प कैरेक्टर पोस्टर्स और अपडेट्स जारी करके दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने फिल्म का टीजऱ भी रिलीज किया है, जो एक रहस्यमयी और जादुई दुनिया की शानदार झलक दिखाता है, जिसे बड़े पर्दे पर उतारने का वादा किया गया है। भव्य पौराणिक तत्वों, बेहतरीन वीएफएक्स, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और किरदारों के असरदार पलों के मेल के साथ, यह टीजऱ सिनेमा प्रेमियों के लिए एक शानदार और भव्य विजुअल ट्रीट होने का वादा करता है। यह फिल्म भारत की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से गहराई से जुड़ी हुई है और हमारे देश के गौरवशाली अतीत और स्वर्ण युग से प्रेरित एक कहानी पर आधारित है। नागबंधम की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन की कमान अभिषेक नामा ने संभाली है। फिल्म का निर्माण किशोर अन्नपुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने किया है।
Similar Post
-
आवारापन 2 के टीजऱ में दिखा दिशा पाटनी का नया अंदाज
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की आगामी फिल्म आवारापन 2 का टीजऱ रिलीज ...
-
ओरी ने दिखाई नीता अंबानी और ईशा अंबानी के वेनिस सेलिब्रेशन के पर्दे के पीछे की खास झलक
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर अपने खास हास्य अंदाज़ से स ...
-
मैसा के BTS फोटो ने बढ़ाया क्रेज
पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म मैसा की शूटिंग से जु ...
