सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का आश्वासन दे सरकार: सपा सांसद
नई दिल्ली, शुक्रवार, 27 मार्च 2026। समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने शुक्रवार को लोकसभा में केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह नई दिल्ली के सेंट्रल विस्टा परियोजना वाले क्षेत्र की मस्जिदों और दूसरे धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का विश्वास दिलाए। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मांग उठाई। नदवी संसद के निकट स्थित जामा मस्जिद के इमाम भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सेंट्रल विस्टा परियोजना वाले क्षेत्रों में पांच मस्जिद हैं। इस बारे में सरकार ने अदालत में कहा था कि उनको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।’’ उन्होंने कहा कि लुटियंस इलाके में कई मस्जिद, गुरुद्वारे, मंदिर और गिरजाघर हैं जिनमें कई ऐतिहासिक धरोहर भी हैं। नदवी ने कहा कि सरकार को यह विश्वास दिलाना चाहिए कि सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में आने वाले धार्मिक स्थल सुरक्षित रहेंगे।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
