कुमार सानू को आई 90 के दशक की याद

img

  • शेयर किया 'मस्ती भरा है ये समा' की रिकॉर्डिंग का अनसुना किस्सा

पुरानी हिंदी फिल्मों और उनके गाने आज भी ट्रेंड करते रहते हैं। उस दौर के गाने एक बार सुनने के बाद लोग बार-बार उन्हें सुनते थे और याद करते रहते थे। इसी बीच प्रसिद्ध गायक कुमार सानू भी पुराने गानों की यादों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। गायक ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने 90 के दशक के एक डुएट सॉन्ग 'मस्ती भरा है ये समा' की रिकॉर्डिंग की झलक पेश की। कुमार सानू ने लिखा, "90 के दशक में मैने बहुत सारे गाने रिकॉर्ड किए थे। ये गाने आज भी स्टूडियो की पुरानी टेप्स पर मौजूद हैं।" उन्होंने बताया कि हर गाने से जुड़ी एक खास याद और गहरी भावना शामिल हैं। गायक ने लिखा, "इस खूबसूरत डुएट गाने को सुनते ही मुझे सीधे फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' की रिकॉर्डिंग सत्रों में खो जाता हूं। वह समय संगीत, जुनून और अविस्मरणीय लोगों से भरा हुआ था। रिकॉर्डिंग के दौरान का माहौल बहुत मस्ती भरा और यादगार था।"

कुमार सानू ने लिखा, "मुझे सबसे ज्यादा गुलशन कुमार जी याद आती है। उनकी दूरदर्शिता और संगीत के प्रति लगाव ने बहुत कुछ संभव बनाया था। गुलशन जी की वजह से ही इतने सुंदर गाने बने। वे हमेशा याद किए जाएंगे। साथ ही, किशन कुमार और छोटे भूषण के साथ बिताए मीठे पल भी कभी नहीं भूल पाते। उन दिनों की दोस्ती और सहयोग आज भी दिल को छू लेते हैं।" उन्होंने आगे लिखा, "फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' को महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। गाने अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू ने गाए। गाने समीर ने लिखे हैं जबकि संगीत नदीम-श्रवण ने संगीत तैयार किया है। उन्होंने आखिरी में लिखा, "जैसा कहा जाता है, कुछ गाने पूरी दुनिया के लिए बनते हैं…और कुछ सिर्फ उस खास पल के लिए।" बता दें कि सॉन्ग 'मस्ती भरा है ये समा' फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' का अनरिलीज्ड सॉन्ग है। हालांकि, इसकी रिकॉर्डिंग वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement