हिमांशु भाऊ गिरोह के दो शूटर महाराष्ट्र से गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 28 मार्च 2026। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने कुख्यात हिमांशु भाऊ गिरोह के दो कथित शूटरों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्य और नीरज के रूप में हुई है, जो कई आपराधिक मामलों में वांछित थे। इन मामलों में पुलिस के अनुसार, इन मामलों में गिरोह के सरगना हिमांशु भाऊ के कहने पर दिल्ली में की गई गोलीबारी की घटना भी शामिल है।
हिमांशु भाऊ फिलहाल अमेरिका में रह रहा है और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को इसकी तलाश है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपी गिरोह के सक्रिय सदस्य थे और राष्ट्रीय राजधानी में कई जघन्य अपराधों में शामिल रहे हैं। विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर विशेष प्रकोष्ठ की टीम ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखी और एक अभियान चलाकर महाराष्ट्र से उन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था, जो उन मामलों की गंभीरता को दर्शाता है जिनमें वे वांछित थे। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी हरियाणा में दर्ज एक बड़े हत्याकांड में भी कथित तौर पर शामिल रहे हैं। जांचकर्ताओं ने बताया कि दिल्ली में जबरन वसूली से जुड़ी गोलीबारी का मकसद लोगों में दहशत फैलाना और गिरोह का दबदबा कायम करना था। इसके लिए कथित तौर पर हिमांशु भाऊ ने विदेश से निर्देश दिए थे।उन्होंने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य गुर्गों और आकाओं के व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
